फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनाव प्रचार समाप्त, प्रत्याशियों ने किया शुरू व्यक्तिगत जनसम्पर्क

चुनाव प्रचार समाप्त, प्रत्याशियों ने किया शुरू व्यक्तिगत जनसम्पर्क

Mon, 20 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार समाप्त, प्रत्याशियों ने किया शुरू व्यक्तिगत जनसम्पर्क
जानीखुर्द। सिवालखास नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड सभासद पदों के लिए होने वाले चुनाव का प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सिवालखास नगर पंचायत का अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। हनीफ सपा से, फिरदौस भाजपा से, सैयरा परवीन कांग्रेस से, सायरा बसपा से, फुरकाना रालोद से, राशिदा आम आदमी पार्टी से, फरमानी, मेहरूनिशा, फिरदौसजहां, शहाना, रुबिना, गजाला, रुकसाना, हसीना चुनाव मैदान में ताल ठोंक रही है। वहीं, 14 वार्डों के चुनाव के लिए 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के बाद से प्रत्याशी समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में दिन-रात एक किए हुए हैं। प्रत्याशियों ने आज समर्थकों के साथ गली-गली घूमकर प्रचार किया। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर प्रत्याशी व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन



एक अध्यक्ष एवं 14 सभासद चुने जाएंगे
जानीखुर्द। सिवालखास निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की ली है। चुनाव के लिए छह मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिन पर बने 21 बूथों पर 17040 मतदाता एक अध्यक्ष और 14 वार्ड सभासद चुनेंगे। सिवालखास में 8866 पुरुष एवं 8174 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed