{"_id":"5a12f66a4f1c1b8e698bcc12","slug":"15111922816-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड सभा, विकास के नाम पर वोट मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड सभा, विकास के नाम पर वोट मांगा
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल ने सोमवार को यहां प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिर्नाइं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे तथा कस्बे में विकास की गंगा बहाने का वादा किया।
खरखौदा नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी रामफल छिलेरिया के लिए किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक हरपाल सैनी एवं विनीत शारदा सहित कई नेताओं के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसके बाद मुख्य बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद कराए। वहीं, किसानों का 3600 करोड़ रुपये का लोन माफ किया। गन्ना किसानों का संपूर्ण भुगतान भी कराया है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इसके बाद पूर्व विधायक हरपाल सैनी, विनोद खटीक, चुनाव प्रभारी संजय त्यागी, मंडल अध्यक्ष, सुनील त्यागी, रामनिवास त्यागी आदि ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश त्यागी ने की तथा संचालन प्रबोध शास्त्री ने किया। इस मौके पर संजय प्रजापति, अमित त्यागी, देवेंद्र त्यागी, डालेश्वर त्यागी, अवनीश त्यागी, मणिप्रकाश त्यागी, कपिल त्यागी, डालचंद दीक्षित, गौरव गर्ग, कांति खटीक, गोपाल बंसल, प्रदीप त्यागी, रामकुमार शर्मा, आदित्य त्यागी, पूनम भारद्वाज, रवींद्र प्रजापित, मुकेश, अशोक त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।