{"_id":"6840987c84a8f7b5900a376a","slug":"151-crores-due-unit-head-resigns-hr-head-transferred-meerut-news-c-30-1-sha1004-151052-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"151 करोड़ बकाया, यूनिट हेड का इस्तीफा, एचआर हेड का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
151 करोड़ बकाया, यूनिट हेड का इस्तीफा, एचआर हेड का तबादला
Thu, 05 Jun 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांगनौली चीनी मिल
सहारनपुर। गन्ना भुगतान को लेकर लगातार किसान संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से दी जा रही चेतावनी के बीच गांगनौली शुगर मिल से बड़ी खबर सामने आई है। यूनिट हेड हरविश मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि एचआर को यहां से थाना भवन शुगर मिल में तबादला कर दिया गया। चर्चा है कि गन्ना भुगतान में देरी को लेकर आए दिन होने वाले विरोध-प्रदर्शन के बाद यूनिट हेड ने इस्तीफा दिया है। मिल पर फिलहाल 151 करोड़ रुपये बकाया है।
जिले में आठ गन्ना चीनी मिल संचालित हो रही है। इन आठ चीनी मिलों में से दो चीनी मिल को-ऑपरेटिव है, जबकि छह अन्य कंपनियां संचालति करती है। इन सभी चीनी मिलों में से बजाज की गागनौली चीनी मिल पर किसानों का सबसे अधिक 151 करोड़ का गन्ना बकाया भुगतान है। भुगतान को लेकर आए दिन धरना-प्रदर्शन भी चल रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से पिछले दिनों कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी। इन सबके बीच यूनिट हेड हरविश मलिक का इस्तीफा चर्चा का विषय बना हुआ है।
हरविश मलिक को वर्ष 2022 में यूनिट हेड बनाकर भेजा गया था, जो यहां पर करीब तीन साल रहे। हालांकि प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से शाहजहांपुर में कार्यरत आरबी खोखर को यूनिट हेड बनाकर भेजा है। इसके अलावा एचआर हेड अखिल राठी का प्रबंधन ने यहां से थाना भवन शुगर मिल में तबादला कर दिया है।