फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वेटनरी को मान्यता का आखिरी मौका भी गया

वेटनरी को मान्यता का आखिरी मौका भी गया

Wed, 27 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
वेटनरी को मान्यता का आखिरी मौका भी गया
मोदीपुरम। मानक पूरे न होने के कारण वेटनरी कांउसिल ऑफ इंडिया ने वेटनरी कॉलेज को मान्यता देने से इंकार कर दिया। मान्यता के लिए एक महीने पहले वीसीआई की टीम ने कृषि विवि में निरीक्षण किया था। हालांकि विवि प्रशासन को उम्मीद थी कि इस बार मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन

वेटनरी कॉलेज में अभी तक न तो फैकल्टी पूरी है और नहीं ही छात्रों के लिए इक्यूपमेंट पूरे हैं। जिस कारण से हर बार मानकों की कमी रहने के चलते मान्यता नहीं मिलती है। अगस्त में तीन सदस्यीय टीम विवि में निरीक्षण के लिए आई थी। निरीक्षण के दौरान ही टीम संतुष्ट नहीं थी। वीसीआई के सचिव का पत्र मंगलवार दोपहर में रजिस्ट्रार डॉ. आरआर सिंह के पास पहुंचा। रजिस्ट्रार डॉ. आरआर सिंह का कहना है कि इस बार उम्मीद थी कि मान्यता मिल जाएगी, इसके लिए विवि प्रशासन अपना पक्ष रख रहा था और तैयारी भी कर रहा था। वीसीआई ने मान्यता क्यों नहीं दी है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


30 तक था एडमिशन का आखिरी मौका
विवि प्रशासन के पास में 30 सितंबर तक एडमिशन करने का आखिरी मौका था। विवि प्रशासन वीसीआई में अपना पक्ष रख रहा था, जिसके चलते उम्मीद थी कि इस बार कुछ शर्तों के साथ मान्यता मिल जाएगी। पहले बैठक 11 सिंतबर को होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। 26 सितंबर को हुई बैठक में वीसीआई ने मान्यता देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता के लिए विवि की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। वीसीआई ने मान्यता नहीं दी है, इस बारे में जानकारी की जाएगी। वीसीआई के मानकों का विवि प्रशासन पालन कर रहा है। डॉ. गया प्रसाद, कुलपति

खास बात
वीसीआई की टीम ने कृषि विवि का निरीक्षण, मानक नहीं मिले पूरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed