फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ-करनाल हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ हिंडन में गिरा

मेरठ-करनाल हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ हिंडन में गिरा

Thu, 14 Sep 2017 02:43 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ हिंडन में गिरा
गाजियाबाद के ध्यानार्थ===
विज्ञापन


लोगों ने घायल चालक और क्लीनर को सीएचसी में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार दोपहर मेरठ से शामली की तरफ जा रहा बेकाबू ट्रक बपारसी गांव के पास हिंडन नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कई फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गये। ग्रामीणों ने दोनों को ट्रक से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।

गाजियाबाद जनपद के थाना साहिबाबाद के गांव कसौद निवासी शमशाद दस टायरा ट्रक चलाता है। उसके साथ गांव का छोटा पुत्र मोहब्बत अली बतौर क्लीनर काम करता है। बुधवार को दोनों गाजियाबाद से लोहे का सामान लेकर मेरठ-करनाल हाइवे से होते हुए सहारनपुर जा रहे थे। जैसे ही ट्रक बपारसी के पास हिंडन नदी के पुल पर पहुंचा। वह अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कई फीट की गहराई में जा गिरा। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गये। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने चालक व क्लीनर को ट्रक से बाहर निकाला। क्लीनर को ज्यादा चोट लगने से उसकी हालत गंभीर है। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल ट्रक चालक या क्लीनर ने कोई तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed