{"_id":"59b947614f1c1b26688b458b","slug":"150531468110-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजन विद्यापीठ में हॉकी टीम का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजन विद्यापीठ में हॉकी टीम का सम्मान
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
दिल्ली से जीतकर लौटी अंडर 14 हॉकी टीम का सिवाया स्थित विजन विद्यापीठ में बुधवार को सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल खेला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
चेयरमैन रविंद्र विहान, डायरेक्टर पूजा विहान एवं प्रधानाचार्य गुरप्रीत कौर ने सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रतिभागी टीम में हर्ष, यश, सुहेल, फरदीन, सत्यम, फहीम, रजत, दीपक, वंश, सूरज, अर्जुन, नदीम, ऋतिक, शाहिद, ऋतिक इंसा, अर्पित रहे। चेयरमैन रविंद्र विहान ने कहा कि विजन विद्यापीठ स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है। इतने कम समय में एकेडमी के हॉकी खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह हॉकी कोच एवं खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का इनाम है। इस अवसर पर हरेंद्र विहान, जितेंद्र सिंह, मुदित चौधरी, अर्जित विहान, अनुपमा कौशिक, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।