{"_id":"59b294b84f1c1bfe7f8b5087","slug":"150487572111-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइंन फ्लू से दौराला के सर्राफा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइंन फ्लू से दौराला के सर्राफा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
Updated Fri, 08 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
स्वाइन फ्लू से बृहस्पतिवार देर रात दौराला के एक सराफ की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। स्वाइन फ्लू की दस्तक से कस्बावासियों में दहशत है। सराफ का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। व्यापारी की मौत से परिवार में मातम है।
दौराला कस्बा स्थित धर्मवीर कालोनी निवासी आदिश जैन (50) मुख्य बाजार में जैना ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाते थे। आदिश जैन के बेटे आकाश ने बताया कि करीब एक माह पहले बुखार हुआ था। इसके बाद मेरठ के चिकित्सकों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फलू की पुष्टि हो गई थी। गंभीर हालत के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। वहां तभी से उनका उपचार चल रहा था। बीती देर रात उपचार के दौरान आदिश जैन की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत के बाद से पत्नी मंजू की हालत बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजन देर रात व्यापारी के शव को लेकर अपने आवास धर्मवीर कालोनी पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
फोटो समाचार
मुख्य बातें
एक माह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था इलाज