फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईकोर्ट के निर्देश पर शिक्षा मित्र हुए बेनाम पद

हाईकोर्ट के निर्देश पर शिक्षा मित्र हुए बेनाम पद

Thu, 07 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देश पर शिक्षा मित्र हुए बेनाम पद
शिक्षा मित्राें की बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षा मित्र कर रहे पदों की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जुलाई माह में शिक्षा मित्रों के समायोजन को निरस्त करने के बाद शिक्षा मित्रों को शासन की तरफ से लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी कोई पद नाम जारी नहीं किया गया। प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान अध्यापक को दिशा निर्देश न मिलने से उपस्थिति प्रपत्र में असमंजस की स्थिति हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को यथा स्थिति करते हुए शिक्षा मित्रों के समायोजन को निरस्त करने के बाद कोर्ट की सरकार को सलाह थी कि सरकार चाहे तो पुन: उसी पद पर रख दो साल के भीतर टैट कराने व अगली भर्ती में अनुभव एवं आयु सीमा में छूट देकर रख सकती है। बहसूमा क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान अध्यापक और इंचार्ज अध्यापकों को निर्देश न होने से उपस्थिति लगाने को लेकर दुविधा है। हालांकि सरकार ने 25 जुलाई तक सहायक अध्यापक पद के रूप में वेतन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

स्कूलों में उपस्थिति लगाने को लेकर अध्यापक व शिक्षा मित्रों में विवाद होने की संभावना भी बनी हुई है। सरकार अगस्त में शिक्षा मित्रों मानदेय देती है। वहीं, शिक्षा मित्रों को माह में एक छुट्टी का प्रावधान है। वहीं, सरकार द्वारा नि:शुल्क टैट प्रशिक्षण दो बजे से डायट में दिया जा रहा है। उधर, शिक्षा मित्र को बच्चों को पढ़ाने में कम समय दे रहे हैं। वहीं, टैट के पढ़ने में अधिक व्यस्त हैं। स्कूल को टाइम से पहले छोड़ा जा रहा है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ढाका ने कहा कि शिक्षा मित्र के पद की गाइड लाईन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस से किशोरी की बरामदगी की मांग
बहसूमा (ब्यूरो)। क्षेत्र के ग्राम निवासी व्यक्ति की पुत्री दो दिन पूर्व प्रेमी के साथ चली गई। किशोरी को कस्बा स्थित कालेज में कक्षा बारह में पढ़ रही है। परिजन गुपचुप तरीके से किशोरी को लाने की कवायद कर रहे हैं। उधर, पीड़ित के पिता ने पुलिस ने बरामदगी की गुहार लगाई है।

बारिश से मकान की छत गिरी
फलावदा (ब्यूरो)। कस्बे के मोहल्ला हलवाईयान निवासी एजाज पुत्र मुश्ताक का कच्चा मकान है। तीन दिन तक लगातार मूसलाधार बारिश होने से मकान में सीलन पैदा हो गई। जिसके कारण उसका मकान मंगलवार की मध्य रात्रि गिर गया। गनीमत रही कि मकान मालिक बाहर गए हुए थे। एजाज ने बताया कि मकान में रखा सारा सामान टूट गया।


विद्युत करंट से लाइन मैन झुलसा
फलावदा (ब्यूरो)। विद्युत निगम के ठेकेदार द्वारा विद्युत खंबे लगाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को मजदूर सुंदर खंबे पर चढ़कर कार्य कर रहा था। अचानक खंबे में करंट दौड़ने से मजदूर से खंबे पर ही लटका रहा। इस बीच काफी संख्या में भीड़ वहां एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगाें की मदद से उसे नीचे उतारा। सुंदर को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती किया गया। खबर लिखे जाने से युवक की हालत सामान्य हो गई थी। जेई विनोद कुमार ने बताया शट डाउन लेकर कार्य कर रहा था। संभवत: तारों में जनरेटर का करंट दौड़ने से झुलस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed