फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा जिला ध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।

सपा जिला ध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।

Sun, 03 Sep 2017 07:51 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
सपा जिला ध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को नगर और देहात क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगों से पहुंचने की अपील की।
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में खुलेआम लूट, हत्या एवं अपहरण आदि की संगीन वारदातें हो रही हैं। जिससे व्यापारी एवं लोगों में भय व्याप्त है। सपा शासनकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ था। लोगों को व्यापार और रोजगार मिले थे। भाजपा शासन में सूबे की जनता भुखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार हिंदू और मुस्लिमों के बीच दंगा कराकर चुनावी लाभ लेना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता इनके मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। भाजपा कार्यकर्ता थानों में बैठकर लोगों पर झूठे मुकदमे करा रहे हैं। सरकारी मशीनरी भाजपा नेताओं के इशारों पर काम कर रही है। राजपाल सिंह ने ग्राम अगवानपुर, नारंगपुर, चितवानाशेरपुर, पूठी, ऐंची खुर्द, सिखेड़ा आदि गांवों में जनसंर्पक कर लोगों से पांच सितंबर को होने वाले सपा सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। इस दौरान युवा सपा नेता सचिन यादव, नकीब अख्तर, नौशाद खान, कमल गिरी, सुनील कश्यप, पराग सोनी, रीनू त्यागी, अमित यादव, टीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंदगी फैलने से बीमारी फैलने की आशंका
परीक्षितगढ़।
नगर के मोहल्ला राजा दरवाजा मुख्य मार्ग पर गंदगी पसरी होने से बीमारी फैलने की आंशका बनी हुई है। इससे लोगों का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। नगरवासियों ने कई बार नगर पंचायत अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर भारत को स्वच्छ बनाने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सफाई अभियान चला रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मोहल्ला राजा दरवाजा मुख्य मार्ग से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं एवं मवाना बस स्टैंड के राहगीर गुजरते हैं। बीते एक सप्ताह से सड़क किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे मोहल्ले में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। राहगीरों को मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते गंदगी सड़क पर फैल जाने से राहगीर फिसल कर गिर रहे हैं। नगरवासियों ने कई बार नगर पंचायत अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते लोगों में रोष है। वहीं, लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में गंदगी नहीं उठाई गई तो लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed