{"_id":"59a31ae84f1c1bb3488b47d4","slug":"150386148311-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री रामलीला भवन में राष्ट्रीय स्वंय सेवकों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री रामलीला भवन में राष्ट्रीय स्वंय सेवकों की बैठक
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 फरवरी 2018 को मेरठ प्रांत में होना है राष्ट्रोदय कार्यक्रम
सरधना। श्री रामलीला भवन में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वयक बैठक हुई। बैठक में 25 फरवरी 2018 में होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आरएसएस तथा उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया । मुख्य वक्ता प्रांत संचालक प्रेम चंद ने बताया कि मेरठ में होने वाला राष्ट्रोदय कार्यक्रम 92 सालों के इतिहास का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में संघ की शाखा, मिलन, मण्डली में जाने वाले स्वयंसेवक ही भाग लेंगे। कार्यक्रम में जाने वाले सभी स्वयंसेवकों का संघ के घटनायक से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने सरधना जिले से 12000 सदस्यों को लाने का लक्ष्य रखा। आयोजन में प्रान्त प्रचार प्रमुख अजय, जिला संघचालक सरधना भानु प्रताप, नगर संचालक विनेश, जिला कार्यवाह विनोद आदि मौजूद रहे।