फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ना समिति बोर्ड बैठक।

गन्ना समिति बोर्ड बैठक।

Thu, 17 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
गन्ना समिति बोर्ड बैठक।
- तय समय पर भुगतान न करने पर चेयरमैन दी धरने की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
गन्ना समिति मवाना में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में समिति चेयरमैन विनोद कुमार भाटी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मवाना शुगर मिल को 15 दिन में बकाया गन्ना भुगतान के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में भुगतान नहीं किया तो स्वयं डायरेक्टरों के साथ मिल परिसर में धरना देंगे।

किसान भवन में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विनोद कुमार भाटी ने की। इसमें गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गई। मवाना मिल पर समिति के किसानों का अभी तक 39 करोड रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। इस पर विनोद कुमार भाटी ने मवाना चीनी मिल को कड़ी चेतावनी देते हुए 15 दिन में बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। गन्ना सर्वे प्रदर्शन की समीक्षा की गई। दसमें सचिव अनिल कुमार ने बताया कि समिति के समस्त कृषक अपना गन्ना सर्वे की जांच कर उसका संशोधन करा लें। समिति के विधिवत नए सदस्य बनवाने एवं उपज बढ़ोत्तरी की रसीद 15 सितंबर तक निर्गत करवाना सुनिश्चित करें। तथा किसान अपने मोबाईल नंबर एवं आधार संख्या को भी समिति अभिलेखों में दर्ज कर अपडेट करा लें। बैठक में गन्ना सुरक्षण वर्ष 2017-18 हेतु आवेदन/प्रस्ताव पर विचार किया गया। सही प्रस्तावों को सर्व सम्मति से अग्रिम कार्रवाई हेतु पारित किया गया। कुछ प्रस्तावों को खारिज किया गया। इसमें मवाना चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रमोद बालियान, खतौली चीनी मिल के महाप्रबंधक और अन्य चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डायरेक्टर अभिषेक चौधरी, शाहिद अख्तर, समुंत्रा देवी, श्रीपाल, रघुराज, ब्रह्मवती, विष्णुदत्त, महिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed