फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कश्मीर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगे: यतींद्रानंद गिरी महाराज

कश्मीर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगे: यतींद्रानंद गिरी महाराज

Mon, 17 Jul 2017 08:07 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगे: यतींद्रानंद गिरी महाराज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)।
जम्मू कश्मीर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। वहां के हालात ठीक नहीं है, आतंकवादी हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। कश्मीर में बढ़ता आतंकवाद वहां की सरकार की विफलता पर सवाल खड़े कर रहा है। यह बात हरिद्वार के जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने एक कांवड़ शिविर के उद्घाटन अवसर पर कहीं।
सोमवार को भराला झाल पर लगे प्रकाशवती सेवा ट्रस्ट कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन महामंडलेश्ववर यतींद्रानंद गिरी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राधा कृष्ण मनोड़ी, भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील भराला ने किया। इस दौरान महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि कांवड़ राष्ट्रीय पर्व है। इस यात्रा को भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के गजट में दर्ज किया जाना चाहिए। कांवड़ यात्रा बोर्ड का गठन होना चाहिए। कश्मीर और बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगे। आतंकवादी को केवल गोली का प्रसाद दिया जाए। आतंकवादी की हिमायत करने वाला राष्ट्रद्रोही है, उसके लिए जेल ही उचित स्थान है। सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि वह संत हैं और संत सरकार को ठीक दिशा में चलाने का काम कर रहे हैं। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन

राधा कृष्ण मनोड़ी ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी यात्रा है, इससे देश की आस्था जुड़ी हुई है। इस दौरान ऊर्जा निगम एमडी अभिषेक प्रकाश, एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात राजेश कुमार, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल, एडीएम राजेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अजय भराला, भाजयुमो जिलामंत्री मनिंदर विहान भराला, प्रदीप ढढरा, राजीव भारद्वाज, डीडी शर्मा, संजय प्रधान, शिवम सतवाई, राजपाल शर्मा, निखिल बड़कली, सूरजपाल प्रमुख, अंकुर मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति की नहीं होगी समस्या
एमडी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि कांवड़ यात्रा एक बड़ा पर्व है। पश्चिमांचल के 14 जिलों में सोमवार सुबह से ही कांवड़ शिविरों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शिविरों में विद्युत आपूर्ति की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
खास बात
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने की जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed