फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1500 policeman will takecare the city

1500 जवान संभालेंगे शहर

Wed, 11 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 11 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
1500 policeman will takecare the city
दीपों का पर्व बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। दिवाली की पूर्व संध्या पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के सभी बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


मिठाई की अधिकांश दुकानें रात 12 बजे तक खुलीं। वहीं त्योहारों पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रात में एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने संवेदनशील क्षेत्रों में आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च निकाला। मुख्य बाजारों में पीएसी के साथ भारी संख्या में स्थानीय पुलिस तैनात की गई है। 1500 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शहर को चार जोन में बांटा गया गया है। प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट के साथ एक सीओ और तीन थाना प्रभारी के साथ लोकल पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में एसपी सिटी ने एडीएम सिटी और आरएएफ के साथ हापुड़ अड्डा, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, बच्चा पार्क, खैरनगर, घंटाघर, ब्रहमपुरी, भूमिया का पुल होते हुए वापस हापुड़ अड्डा चौराहे तक फ्लैग मार्च निकाला। एएसपी सदर ने आरएएफ और स्थानीय पुलिस के साथ बेगम ब्रिज, सदर सर्राफा, आबूलेन और लालकुर्ती में फ्लैग मार्च किया।

आरएएफ और पीएसी से शहर कवर
एसपी सिटी ने बताया कि शहर में मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को देखते हुए 46 प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की गई है। बेगमपुल, हापुड़ अड्ड और शिवचौक कंकरखेड़ा में आरएएफ तैनात की गई है।

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, मेडिकल कॉलेज, इंदिरा चौक, देहलीगेट, मेट्रो प्लाजा, घंटाघर, नई मण्डी टीपीनगर, और शहर सर्राफा समेत 12 स्थानों पर पीएसी की गश्त लगाई गई है।


वर्जन
एक
कंपनी आरएएफ, दो कंपनी पीएसी, 14 थाना प्रभारी, 150 दरोगा, 800 सिपाहियों के अलावा होमगार्ड सुरक्षा में लगाए गए हैं। एक कंपनी आरएएफ को रिजर्व में रखा गया हैं। रेंज के सभी जिलों के कप्तानों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य बाजारों में पीएसी के साथ आरएएफ भी लगाई है। पुलिस अफसरों को फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं।
-आशुतोष कुमार, डीआईजी रेंज


पूजन के शुभ मुहूर्त
व्यावसायिक स्थल पर पूजन के मुहूर्त ‘बहीखाता पूजन’  
शुभ योग -  सुबह 10:44 से 12:05 मिनट तक
कुंभ लग्न योग - दोपहर 1:16 से 2:44 मिनट तक
लाभ योग - शाम 4:05 से 5:26 मिनट तक

गृहस्थ मुहूर्त ‘ घरों में पूजन
प्रदोश काल मुहूर्त - शाम 5:26 से 6:38 मिनट तक
वृष लग्न मुहूर्त - शाम 5:44 से 7:39 मिनट तक
विशेष साधना मुहूर्त ‘ अर्ध रात्रि पूजन’
सिंह लग्न मुहूर्त - रात 12:18 से 2:35 मिनट तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed