फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 year old boy died of heart attack in Baghpat

खेत में जिंदगी की जंग हारा फुरकान: काम करते समय किशोर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले गए परिजन पर न बची जान

Sun, 30 Jul 2023 10:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Jul 2023 10:15 PM IST
सार

फुरकान (15) रविवार दोपहर अपने खेत में काम करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते समय फुरकान को हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह बेसुध होकर खेत में गिर गया।

विज्ञापन
15 year old boy died of heart attack in Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बागपत के पुराने कस्बे में खेत में काम करते समय 15 वर्षीय किशोर हार्ट अटैक आने से बेसुध होकर गिर गया। परिवार वाले किशोर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, चिकित्सक भी किशोर को हार्ट अटैक आने का मामला गंभीर मान रहे हैं।

विज्ञापन

पुराने कस्बे का रहने वाला फुरकान (15) रविवार दोपहर अपने खेत में काम करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते समय फुरकान को हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह बेसुध होकर खेत में गिर गया। आसपास के खेत में काम करने वाले किसान दौड़कर वहां पहुंचे और फुरकान के परिजनों को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन फुरकान को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा इरशाद ने बताया कि फुरकान की हार्ट अटैक के कारण मौत होने की बात चिकित्सक बता रहे हैं। 

विज्ञापन

किशोर को हार्ट अटैक आना गंभीर
कुछ वर्षों में युवाओं और किशोर को भी हार्ट अटैक आने के प्रकरण बढ़ गए हैं, जो काफी गंभीर है। हार्ट की समस्या को लेकर किशोरों और युवाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में जरा सी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें और जांच भी कराएं, जिससे समय से उपचार कराया जा सके। -डॉ. दीपक, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed