फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 crore dues of farmers on Ramala sugar mill

रमाला मिल पर किसानों का 15 करोड़ बकाया

Tue, 05 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
15 crore dues of farmers on Ramala sugar mill
मेरठ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहकारी क्षेत्र की रमाला शुगर मिल की बढ़ी क्षमता के नए प्लांट का लोकार्पण किया। वहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों को अब गन्ना बेचनेे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार किसानों से पूछेगी कि भुगतान हुआ या नहीं। लेकिन बकाया भुगतान की बात करें तो रमाला शुगर मिल पर ही किसानों का पिछले पेराई सत्र का 15 करोड़ रुपया गन्ना मूल्य बकाया है। किसानों को उम्मीद थी कि लोकार्पण से पहले उनका पूरा भुगतान करा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मेरठ मंडल की शुगर मिलों पर अभी भी 1169 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। मोदीनगर मिल ने सबसे कम 23 फीसदी भुगतान किया है। सिंभावली और बृजनाथपुर ने 45 फीसदी तक ही भुगतान किया है। मंडल की मिलों ने अभी तक देय भुगतान के सापेक्ष केवल 74 फीसदी भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed