{"_id":"5939a96d4f1c1b1d608b45e0","slug":"14969511677-kahkra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के अधिकारियों ने एसडीएम एवं पुलिस के साथ पहुंच अवैध निर्माण पर लगायी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के अधिकारियों ने एसडीएम एवं पुलिस के साथ पहुंच अवैध निर्माण पर लगायी सील
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने मैरिज होम समेत तीन भवनों पर सील लगाई
खेकड़ा (बागपत)। विकास प्राधिकरण बागपत की टीम ने बिना नक्शा पास कराए पाठशाला मार्ग पर एक मेरिज होम समेत तीन भवनों पर सील लगाई। साथ ही कहा यदि किसी ने प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना कोई भी निर्माण किया तो उसको ध्वस्त किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को बागपत विकास प्राधिकरण के जेई सुनील कुमार एवं अजय सक्सेना टीम के साथ खेकड़ा तहसील में पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी खेकड़ा विजय कुमार उपाध्याय को बताया खेकड़ा में पाठशाला मार्ग पर तीन स्थानों पर बिना स्वीकृति के एक मेरिज होम समेत तीन भवनों का निर्माण कराया है, जोकि अवैध है।
एसडीएम ने खेकड़ा थाने से तहसील में पुलिस बल बुलवाया। इसके बाद अधिकारी टीम के साथ सबसे पहले पाठशाला मार्ग स्थित राजबीर यादव द्वारा बनाए मेरिज होम में पहुंचे और मेरिज होम पर सील लगा दी। टीम के साथ इसके बाद वह प्रेम बंसल की अवैध कॉलोनी में पहुंचे और वहां पर भी अवैध निर्माण को मशीन से ध्वस्त कराया । पाठशाला मार्ग पर ही दीपक यादव द्वारा बिना स्वीकृति के किए अवैध निर्माण को भी सील कराया। प्राधिकरण के कार्रवाई करने से लोगों में हड़कंप मचा रहा।