फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आठ सीटों के गणित में जुटा खुफिया विभाग

आठ सीटों के गणित में जुटा खुफिया विभाग

Sat, 13 Apr 2019 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
आठ सीटों के गणित में जुटा खुफिया विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। प्रथम चरण में वेस्ट की आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव होने के बाद अब खुफिया विभाग इन सीटों के गणित में जुट गया है। जातीय आधार पर भी कई पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी लगातार इनपुट लेते रहे। राजनीतिक दलों के अलावा मीडिया कर्मियों और रिटायर्ड अधिकारियों से भी लगातार हार जीत के गुणा भाग का आकलन करते रहे।
प्रदेश में बृहस्पतिवार को प्रथम चरण में मेरठ- हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, सहारनपुर और बिजनौर सीट पर चुनाव संपन्न हुआ। ऐसे में चुनाव के दूसरे दिन शुक्रवार को लगातार उच्च अधिकारी इन सभी आठ सीटों के गणित की जानकारी करते रहे। एक तरफ जहां गठबंधन प्रत्याशियों की स्थिति जानने में जुटे रहे, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी प्रत्याशियों को लेकर भी भी जानकारी की गई। इन अधिकारियों में मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों में पूर्व में तैनात रहे पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी हैं। इन अधिकारियों की छवि भी शासन में निष्पक्ष मानी जाती है। ऑफ द रिकार्ड की बात कहकर यह भी कहा गया कि यह सिर्फ चुनाव की स्थिति जानने को है। लेकिन जिस तरह से जातीय आधार पर लगातार इनपुट लिया गया, उससे तो यही लगता रहा है कि खुफिया विभाग पूरी तरह से आठों सीटों पर हुए चुनाव में वोटों के प्रतिशत, वोटरों की संख्या और वोटरों के रुझान पर ही इनपुट ले रहा है।
विज्ञापन

पार्टी के नेताओं से भी इनपुट
गोपनीय तरीके से खुफिया विभाग के अधिकारी अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी इनपुट लेते रहे। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की बात कहते हुए यही जानकारी की जाती रही कि चुनाव किस स्थिति में है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत और हार के अंतर पर भी गणित भाग किया जाता रहा। लोकसभा सीट में आने वाली प्रत्येक विधानसभा सीट में जातीय आधार पर कितना वोट हुआ और किस तरफ गया, इसी गणित भाग में अफसर लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed