फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोटका इंटर कॉलेज व बोर्ड ऑफिस की गलती से छात्रा का दिल्ली पुलिस में सलेक्सन अधर में लटका

गोटका इंटर कॉलेज व बोर्ड ऑफिस की गलती से छात्रा का दिल्ली पुलिस में सलेक्सन अधर में लटका

Sat, 23 Feb 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
गोटका इंटर कॉलेज व बोर्ड ऑफिस की गलती से छात्रा का दिल्ली पुलिस में सलेक्सन अधर में लटका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। ग्राम बपारसी गांव निवासी बीए की छात्रा ने दिल्ली पुलिस में सिपाही के लिए भर्ती फार्म भरा था। वह फिजिकल एवं रिटन एग्जाम में पास हो गई। दिल्ली पुलिस में उसका सलेक्शन हो गया। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के दौरान उसे हाईस्कूल के नंबर चढे़ नहीं मिले। इस पर छात्रा के पैरों के तले जमीन खिसक गई। आरोप है कि छात्रा एवं परिजनों ने कॉलेज में संपर्क किया परंतु सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण छात्रा का भविष्य लटक सकता है।
बपारसी गांव निवासी अनु कुशवाह पुत्री राजेश कुशवाह ने किसान इंटर कॉलेज गोटका से वर्ष 2012 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। अनु ने साइंस की परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा में उसे अनुपस्थित दर्शाकर फेल कर दिया था। अनु ने बताया कि उसने परीक्षा दी और इसके तमाम सुबूत दिए तो प्रधानाचार्य ने बोर्ड ऑफिस में संपर्क करके त्रुटि दूर करा दी थी। उसे हस्तलिखित प्रतिलिपि दे थी। जिसके बाद अनु ने इंटरमीडिएट और बीए की परीक्षा पास कर ली।
विज्ञापन

अनु ने दिल्ली पुलिस का फार्म भरा था। उसने फिजिकल व एवं लिखित एग्जाम पास कर लिया। वह दिल्ली पुलिस में जाने की तैयारी कर रही थी। उससे पहले डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराया। इस दौरान हाईस्कूल की मार्कशीट का वेरिफिकेशन नहीं हो सका। इससे छात्रा परेशान हो गई। वह परिजनों संग बृहस्पतिवार को स्कूल में गई तो उसे टरका दिया। इसके बाद उसने बोर्ड ऑफिस में भी संपर्क किया। अनु कुशवाह परेशान है। उसका कहना है कि विद्यालय एवं बोर्ड की त्रुटि का खामियाजा उसे उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। अनु ने उनके ही विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बोर्ड ऑफिस में जो कुछ त्रुटि हुई है, उसके सुधार के लिए रिमाइंडर भेजा है। मार्कशीट को जल्द ही ऑनलाइन कराया जायेगा। छात्रा का भविष्य खराब नहीं होने दिया जायेगा।-सुशील कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज गोटका
मुख्य बातें
दिल्ली पुलिस में भर्ती के दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में आ रही समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed