{"_id":"5b5b90054f1c1b4d748b7570","slug":"141532727301-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ से मनाई 79 वी वर्षगाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ से मनाई 79 वी वर्षगाठ
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने मनाई 79 वी वर्षगाठ
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित आरएएफ की 108 बटालियन में शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल की 79 वी वर्षगाठ मनाई गयी। इस अवसर पर आरएएफ के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडेंट शैलेंद्र कुमार ने सलामी ली। इसके बाद एक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों को उनसे जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी। कमांडेंट ने जवानों को उनकी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के बारे में चर्चा की और उनके निस्तारण के बारे में बताया। सैनिक सम्मेलन में नशा मुक्ति अभियान, प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन, प्लास्टिक मुक्त भारत बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ विषय पर चर्चा की गयी। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट शिल्पा कुमार ने सभी को वर्षगाठ की बधाई दी।