{"_id":"5af9f7974f1c1bcf408b55fb","slug":"141526331287-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग
Updated Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग
मेरठ। अवैध टावर निर्माण को रूकवाने की मांग को लेकर सोमवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र के वार्ड-19 ग्राम दायमपुर के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां पर रिहायशी मकान पर मोबाइल कंपनी का टावर अवैध रूप से लगवाने का कार्य हो रहा है जिससे ग्रामवासियों में भारी रोष व्याप्त है। गांव की शांति देवी का कहना है कि हाई फ्रिक्वेंसी टावर से घातक किरणें निकलती हैं, जिससे लोगों में कैंसर, मानसिक तनाव, सिरदर्द जैसी घातक बीमारी होती है। महिला ने बताया कि उनके परिवार में पहले से ही काफी लोग रोग ग्रस्त हैं। उनका घर टावर से मात्र 10 फीट की दूरी पर है। जिस कारण परिवार व ग्राम के बड़े और बच्चे सभी मानसिक तनाव में हैं। ग्रामवासियों ने कहा कि यह टावर दूरसंचार विभाग के टावर स्थापित करने के नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्रामवासियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए टावर निर्माण पर तत्काल रोक लगवाई जाए, इस आश्य का ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।