{"_id":"5ae3956a4f1c1b9d098b6cfc","slug":"141524864362-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रखेंगे उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रखेंगे उपवास
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच के लिए आज उपवास
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में भाजपा नेताओं के साथ जिले की जनता व वकील आज शनिवार दोपहर 12 बजे से दो बजे तक कमिश्नरी पार्क में उपवास रखेंगे। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल व महामंत्री प्रबोध शर्मा ने सभी वकीलों से उपवास स्थल पर पहुंचकर जनता के साथ उपवास में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेंच आंदोलन में वकीलों के साथ शहर की जनता व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ सांसद के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क में दो घंटे के लिए उपवास पर बैठेंगे। जिसमें वकीलों को भी अपनी सहभागिता पुरजोर तरीके से निभानी चाहिये ताकि आंदोलन मजबूती से चल सके।