{"_id":"596be03f4f1c1bb9168b4696","slug":"141500241983-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा सिटी स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा सिटी स्टेशन
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कांवड़िये जाने लगे हरिद्वार, स्टेशन पर लगी भीड़
मेरठ। स्थानीय कांवड़िये हरिद्वार की तरफ कूच करने लगे हैं। मेरठ सिटी स्टेशन सुबह से रात तक बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। वहीं जीआरपी और आरपीएफ के मना करने के बाद भी कांवड़ियें अपनी कांवड़ ट्रेन के बाहर बांध देते हैं। भारी भीड़ के चलते यात्रियों को भी ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है।
बाहरी राज्यों के भोले जहां जल लेकर वापसी करने लगे हैं वहीं स्थानीय कांवड़ियें हरिद्वार की तरफ जाने लगे हैं। हरिद्वार जाने के लिए भोले ट्रेनों के अलावा रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं। भारी भीड़ के चलते रोडवेज बसें और ट्रेन सभी फुल चल रही हैं। किसी भी ट्रेन में बैठना तो दूर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। रविवार को भी दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में सिटी स्टेशन से भोले अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए। पुलिस ने भोलों को ट्रेन की छत पर बैठने से रोकने के लिए भी काफी मशक्कत की।
चेकिंग अभियान चलाया
जीआरपी, आरपीएफ और पीएसी ने रविवार को भी संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने रेलवे ट्रैक से लेकर स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, पार्किंग, पार्सल और ट्रेनों की चेकिंग की। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। शाम को डॉग स्क्वायड की टीम ने भी चेकिंग अभियान चलाया।