{"_id":"596be03a4f1c1bbb108b4759","slug":"141500241978-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हुए रोडवेज संविदा कर्मचारी, संचालन गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब हुए रोडवेज संविदा कर्मचारी, संचालन गड़बड़ाया
Updated Mon, 17 Jul 2017 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान छुट्टियां रद होने के बावजूद रोडवेज के संविदा चालक व परिचालक काम पर नहीं आ रहे हैं। इसके चलते बसों का संचालन प्रभावित होने लगा है। बिना बताए छुट्टी पर गए कर्मचारियों की संविदा समाप्त की जाएगी।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए रोडवेज ने 12 से 21 जुलाई तक कांवड़ मेला अभियान चलाया है। इसके तहत रोडवेज प्रबंध निदेशक ने सभी चालकों व परिचालकों के अलावा वर्कशाप स्टाफ की छुट्टी रद करते हुए काम पर आने को कहा था। इसके बावजूद मेरठ रोडवेज रीजन में कार्यरत संविदा चालकों व परिचालकों में से करीब 20 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित चल रहे हैं। इन कर्मचारियों ने ड्यूटी पर नहीं आने का कारण भी नहीं बताया है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए विभाग ने फिलहाल दूसरे रूटों के कर्मियों को भी हरिद्वार रूट पर लगाया है, ताकि कांवड़ियों को परेशानी न हो। रोडवेज आरएम एसके बनर्जी ने बताया कि जो भी कर्मचारी बिना ठोस कारण के अनुपस्थित चल रहे हैं इन सभी की संविदा निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई अपने-अपने डिपो के एआरएम को करनी है। फिलहाल पूरा ध्यान कांवड़ियों को हरिद्वार ले जाने पर लगा है। यहां के लिए पर्याप्त बसें लगाई गई है। साथ ही अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई है। ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें भी भेजा जा सके।