{"_id":"61294c9a8ebc3e79cb724cf2","slug":"14-members-will-electect-without-poll-in-district-plan-comitee-meerut-news-mrt553657584","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के 14 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के 14 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना समिति के 14 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
मेरठ। जिला योजना समिति के सदस्यों के नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। 14 सदस्यों के लिए 14 ही नामांकन हुए। जिला पंचायत सदस्यों ने बारी-बारी से नामांकन किए। इसमें 31 अगस्त को नामांकन वापसी के दिन 14 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा होना तय है।
इस चुनाव के लिए वर्गवार पदों की संख्या तय की गई थी। इसमें अनुसूचति जाति महिला का एक, अनुसूचित जाति का दो, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला का एक, अन्य पिछड़ा वर्ग का दो, अनारक्षित महिला का तीन, अनारक्षित के पांच पद थे। 14 सदस्यों में सुनील, अतुल, ऋषि, अरुण चौधरी, सम्राट मलिक, पूनम शर्मा, नुसरत, उर्मिला, विकास, अमित कुमार कसाना, सोनम भड़ाना, दीपक, विनेश, अरुणा भारती ने नामांकन किया।
इसमें भाजपा के आठ, सपा के चार और रालोद के दो जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया। समिति सदस्यों के नामांकन पर जिला पंचायत कार्यालय से अध्यक्ष गौरव चौधरी ने निगरानी की। ब्यूरो