फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   132 Pradhanmantri awas alloted to people

132 लोगों को मिला घर, आंखों से छलके खुशी के आंसू

Wed, 23 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
132 Pradhanmantri awas alloted to people
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की ओर से जागृति विहार एक्सटेंशन योजना संख्या 11 में 132 प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवंटन ड्रा हुआ। एक घर के लिए नौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया हुआ था। वीडियोग्राफी के बीच जागृति विहार सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक भवन में ड्रा हुआ।
विज्ञापन

उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 9 मार्च 2024 से 23 फरवरी 2024 तक सेक्टर-2, 4 व 8ए में 132 भवनों के लिए पंजीकरण हुए थे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए 1225 आवेदन प्राप्त हुए थे।डूडा कार्यालय की ओर से सत्यापन के बाद 1027 पात्र आवेदकों के बीच मंगलवार को आवंटन ड्रा कराया गया। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक ड्रा की प्रक्रिया पूरी हो गई। उन्होंने बताया कि भवनों के कुल मूल्य का 60 दिन में भुगतान करने वाले आवेदकों को 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमाार, अधिशासी अभियंता आफताब अहमद, वरिष्ठ सहायक वरुण सक्सेना, कनिष्ठ सहायक दीपांशु बंसल, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खिले चेहरे, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
प्रधानमंत्री आवास के ड्रा में कई लोग परिवार सहित भी पहुंचे। ड्रा में जब लोगों का ड्रॉ में नाम निकलना शुरू हुआ, तो उनके चेहरे खिल गए। कई लोगों के चेहरे पर तो खुशी के आंसू छलक गए। शिवरात्रि के मद्देनजर पूरा वेस्ट यूपी भगवा रंग में रंगा हुआ है। कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ से तमाम मार्ग केसरिया हो गए हैं। कुछ लोगों को जब घर का आवंटन हुआ तो सामुदायिक भवन हर-हर महादेव, जय-जय शिव शंकर के जयघोष से गूंजने लगा। कुछ लोगों ने इस बीच पास की दुकान से ही मिठाई लाकर एक दूसरे को बांटकर खुशी साझा की। इनमें कई परिवार ऐसे थे जो कई साल से किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed