{"_id":"5cb243f1bdec22142d5e5e30","slug":"131555186673-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की चकाचौंध में भटक रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया की चकाचौंध में भटक रहे युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मढ़ियाई गांव स्थित मदरसा इसहाकिया कमरुल उलूम में शनिवार को सालाना जलसा हुआ। इसमें उलेमाओं ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के साथ दुनिया की चकाचौंध के कारण युवाओं दीन की राह से भटकना बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी हासिल कराए। क़िरात कारी इनायतुर्रह्म्मान और मोहम्मद क़ासिम मढ़ियाई ने की जलसे में सदारत।
इस मौके पर मौलाना महफूजुर्रह्म्मान ने कहा कि वर्तमान में मुसलमान दुनिया के तमाम सुख साधन के पीछे दौड़ रहा है। दुनिया की चकाचौंध में वह अपने मकसद से भटकने के साथ ही दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमान कुरान की रोशनी में जिंदगी बिताए। कुरान की रोशनी में जीवन बिताने वाला ही दुनिया और आखरत में कामयाब हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें झूठ और गलत कामों से बचना चाहिए। नबी की सुन्नतों में सच्चाई है। जलसे में कहा कि मुसलमान देखादेख निकाह आदि में फिजूल खर्च कर रहा है। निकाह में फालतू खर्च करने के बजाए जरूरतमंदों का पेट भरने एवं देश की तरक्की में लगाए। तुम्हारी कमाई पर केवल तुम्हारा ही हक नहीं है। उलेमाओं ने मुसलमानों से अपने बच्चों को दुनिया के साथ दीनी तालीम दिलाने पर जोर दिया। ख़िताब मौलाना तौफ़ीक उर्रहमान उस्ताद दारुल उलूम देवबंद ने किया जलसे में संचालन मौलाना महताब उर्रहमान सरधना ने किया। जलसे के समापन पर मुल्क के अमनो अमान की दुआ मौलाना महफजुर्रह्म्मान ने कराई गई। इस मौके पर मदरसा प्रबंधक हाजी आफ़क खान, मदरसा मोहतमिम हाफिज याक़ूब, पूर्व प्रधान, अकरम खान, हाजी बाबू खान, ग्राम प्रधान जमील मलिक, हाफिज मुस्तकीम, कारी जाहिद, हाफिज अजमल, हाफिज मुहिब, हाफिज, अफ़रोज, फ़रीद, मास्टर सुहैब, राशिद अल्वी आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
मढ़ियाई गांव स्थित मदरसा इसहाकिया कमरुल उलूम में शनिवार को सालाना जलसा