फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संघ ने ली फीड़बैक और भाजपा नेताओं ने दिया लक्ष्य

संघ ने ली फीड़बैक और भाजपा नेताओं ने दिया लक्ष्य

Wed, 20 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
संघ ने ली फीड़बैक और भाजपा नेताओं ने दिया लक्ष्य
नोट.............. अन्य केंद्रों के भी ध्यानार्थ..............
विज्ञापन

संघ ने लिया फीडबैक और भाजपा नेताओं ने दिया लक्ष्य
- पश्चिमी क्षेत्र के भाजपाइयों की मंगलवार को हुई दिन भर बैठकें
- क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने ली बैठक

मेरठ। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपाइयों का मंगलवार को गहन चिंतन हुआ। पहले शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में संघ के सहसर कार्यवाह कृष्णगोपाल ने दो सत्रों में भाजपाइयों के साथ मंथन किया। इसके बाद बागपत रोड स्थित हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने आगे के कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी देने के साथ बूथ मजबूत करने पर फोकस किया।
माधवकुंज में सुबह समन्वय बैठक हुई। जिसमें पश्चिमी क्षेत्र सभी 14 लोकसभा सीटों के संयोजक और प्रभारी, इनके अंतर्गत आने वाले विधानसभाओं के संयोजक और प्रभारी, जिलों के अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ विस्तारक मौजूद रहे। बैठक में संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल ने सभी से शिकायतों, कमियों और उपलब्धियों पर फीडबैक लिया। सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में अपनी सरकार होते हुए भी अधिकारियों द्वारा सुनवाई न किये जाने, भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त न होने आदि जैसी तमाम शिकायतें सामने रखी। बैठक में कुछ जनप्रतिनिधियों की शिकायत भी आई। इस पर उन्होंने सभी को सांत्वना देते हुए कहा कि सब ठीक होगा, लेकिन फिलहाल अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे सत्र की बैठक हुई, जिसमें इन सभी कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिमी क्षेत्र से केंद्र व प्रदेश सरकार में सभी मंत्री, सांसद, विधायक भी मौजूद रहे। इस बैठक में सहसर कार्यवाह कृष्णगोपाल ने कहा कि जितना हमने पिछले पांच साल में किया है, उसकी उपलब्धियों पर नजर रखें। बैठक में मुख्य रुप से केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सतपाल सिंह, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, प्रदेश की मंत्री गुलाबो देवी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, विधायक सतवीर त्यागी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ दोपहर बाद हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेरा परिवार भाजपा परिवार मैं पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाने के पश्चात टोल फ्री नंबर 7374007010 पर मिस्डकॉल देनी है। 24 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना जाए। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश में लगभग 1 करोड़ 10 लाख कार्यकर्ताओं से एक साथ संवाद करेंगे। दो मार्च को विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जाएगी।

प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा कि बूथ संपर्क अभियान में हम हर घर तक पहुंचे और केंद्र और प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं का हिसाब किताब जनता तक पहुंचाएं। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ हमको इस पर ही काम करना है। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी और संचालन महामंत्री मोहित बेनीवाल ने किया। प्रदेश सह प्रभारी दुष्यंत गौतम, पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, डीके शर्मा, सुरेश जैन रितुराज, गजेंद्र शर्मा आदि रहे। जबकि व्यवस्था में ललित नागदेव, संजय त्रिपाठी, पीयूष शास्त्री आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed