{"_id":"5ba94695867a557ff07074ec","slug":"131537820309-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गड़ढे ही गड़ढे, 12 किमी लंबे जाम में यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गड़ढे ही गड़ढे, 12 किमी लंबे जाम में यात्री बेहाल
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के गड्ढों में भरा बारिश का पानी, लगा 12 किमी लंबा जाम
मुरादनगर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जलभराव के चलते हाइवे के गड्ढों ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मोरटा से लेकर मुरादनगर तक हाइवे कीचड़ से सराबोर हो गया है। सोमवार को सुबह से ही हाइवे पर जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर से लेकर शाम तक करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह करीब छह बजे से हाइवे पर जाम लगना शुरू हुआ। बारिश के बाद जलभराव के चलते हाइवे के गड्ढे तालाब बन गए। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाइवे के जाम से बचने के लिए लोगों ने संपर्क मार्गों का सहारा लिया। वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण गंगनहर, पाइप लाइन, कनौजा कुशलिया संपर्क मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। दिन निकलते ही जाम लगने से ड्यूटी जाने वाले लोग और स्कूल जाने वाले छात्रों को देरी हुई। हाइवे पर करीब आठ किमी के सफर में सैकड़ों गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद यह गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। तीन दिन से लगातार लग रहे जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कोई योजना नहीं बनाई है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।
एसएसपी ने हाइवे का किया निरीक्षण
मोदीनगर। जाम की समस्या को देखते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने सोमवार को हाइवे का दौरा किया। एसएसपी ने मोदीनगर में राज चौपला के साथ ही गंगनगर पटरी मार्ग का भी जायजा लिया। इसी बीच कप्तान ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए अवैध कट तत्काल बंद कराएं। अगर कहीं पर जाम की स्थिति बनती है, तो तत्काल अतिरिक्त पुलिस कर्मी लगाकर वाहनों को निकाला जाए। कप्तान द्वारा सभी वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण करने के बाद नया रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया।