फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भारी बारिश से गंगानगर में भी जलभराव

भारी बारिश से गंगानगर में भी जलभराव

Sat, 28 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से गंगानगर में भी जलभराव
गंगानगर। भारी बारिश से गंगानगर में कई जगहों पर पानी भरा रहा। मवाना रोड स्थित पॉश डिफेंस कॉलोनी में पानी की निकासी के सही इंतजाम न होने से जलभराव होने से ज्यादातर रास्ते बंद हो गए। वहीं, कसेरूबक्सर के तिलकपुरम में हाईवे से लेकर मुख्य बाजार तक पानी भर गया। जिससे दुकानें बंद कर दी गईं। कसेरूबक्सर से गंगानगर डी ब्लॉक, डिवाईडर रोड तक सड़क तालाब बन गई। गंगानगर की मुख्य डिवाइडर रोड के दोनो तरफ पानी भरा रहा। बी ब्लॉक साईं प्लाजा के पास तो पूरी तरह रास्ता बंद रहा। दोपहर में स्कूल से लौटते समय बच्चों का वहा से निकला मुश्किल हो गया। गंगानगर सी ब्लॉक में एक पुलिया धंसने से रास्ता बंद हो गया। इसी के साथ गंगानगर के निचले हिस्सों में स्थित कॉनेरी पार्क कॉलोनी, अलकनंदा धाम सहित अनेक कॉलोनियों में जलभराव रहा।
विज्ञापन

गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
कुछ दिनों पहले एक गैस कंपनी द्वारा घरों में पाइप लाइन डालने का काम हुआ। जिसके लिए हर गली, मुख्य रास्तों पर कंपनी द्वारा खुदाई की गई। कर्मचारियों ने खानापूर्ति करते हुए भराव में कम मिट्टी डाली तो कुछ जगह खाली छोड़ दी। वहीं, एम ब्लॉक में 132 केवीए बिजलीघर के लिए अंडरग्राउंड विद्युत केबिल डाले गए। ठेकेदारों के कर्मचारियों ने कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद डाले तो कई जगह पानी की पाइप लाइन तोड़ दी। अब बारिश होने पर सड़क किनारे ज्यादातर जगहों पर गहरे गड्ढे हो गए। जिससे लगातार हादसे होने का खतरा बना है। दो दिन पूर्व एक स्कूल बस का पहिया गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed