{"_id":"5a9077104f1c1ba4268bbf3c","slug":"131519417104-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतन और नरेंद्र हत्याकांड में नहीं हुए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतन और नरेंद्र हत्याकांड में नहीं हुए बयान
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। थाना सरूरपुर के हसनपुर रजापुर के चेतन हत्याकांड में शुक्रवार को बयान दर्ज नही हुए। अदालत ने इस मामले में सात मार्च की तारीख नियत कर दी है।
चेतन हत्याकांड में चश्मदीद गवाह चेतन की मां सावित्री की हत्या कर दी गयी थी। चेतन हत्याकांड में ही चेतन का भाई मितन भी चश्मदीद गवाह है, जिसके बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि आगे के बयानों के लिये 23 फरवरी की तारीख स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट की अदालत में नियत थी। लेकिन शुक्रवार को गवाह अदालत में उपस्थित नही हुए। इस मामले में आगे की गवाही के लिए आगामी सात मार्च की तारीख नियत कर दी गयी है।
वहीं, थाना परतापुर के सोहरका गांव में हुए नरेंद्र हत्याकांड में शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में डॉक्टर के दर्ज बयानों पर जिरह होनी थी। लेकिन जिरह के लिए सोहवीर उर्फ मालू के अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए। जिस पर अदालत ने इस मामले में डॉ. विनोद कुमार से जिरह के लिए 27 फरवरी की तारीख नियत कर दी है। अदालत में पुलिस ने मृतक नरेंद्र की फोरेंसिक रिपोर्ट भी दाखिल कर दी है।
मूंछ के बेटे समेत दो आरोपी कोर्ट में तलब
मेरठ। नरेंद्र हत्याकांड में गवाह बलविंदर व निछत्तर कौर की हत्या के मामले में दो आरोपियों टोनी उर्फ मनजीत पुत्र सुशील मूंछ व हरिओम पुत्र देवेंद्र सिंह के खिलाफ बी वारंट 28 फरवरी के लिए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी टोनी उर्फ मनजीत ने पिछले दिनों पुलिस दबाव के चलते पौड़ी गढ़वाल की सीजेएम कोर्ट में पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि दूसरे आरोपी हरिओम ने बागपत में सरेंडर किया था। सोहरका दोहरे हत्याकांड में दोनों को बी वारंट पर तलब करने के लिए परतापुर पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ रामानंद की अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। जिस पर सीजेएम ने दोनों आरोपियों को बी वारंट पर 28 फरवरी को तलब करने के आदेश दिए हैं।