फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीना हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रकैद

बीना हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रकैद

Fri, 23 Feb 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बीना हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रकैद
मेरठ। शास्त्रीनगर में चर्चित रहे बीना भटनागर हत्याकांड में तीन आरोपियों को अपर जिला जज कोर्ट संख्या-13 ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्यारों के खिलाफ गवाही देकर बीना के पति अपने बेटों के पास विदेश चले गए थे। लूट के दौरान आरोपियों ने बीना की चाकू से गोदकर हत्या की थी।
विज्ञापन

यह वारदात शास्त्रीनगर डी-166 में नौ सितंबर 2013 को हुई थी। यहां रहने वाले इंद्रमोहन भटनागर की पत्नी बीना भटनागर की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इंद्रमोहन उस समय सत्संग में गए थे। तभी बदमाश मकान में घुस गए थे। दंपति के बच्चे विदेश में रहते है। बीना वारदात के समय घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन

इस मामले में नौचंदी पुलिस ने जांच कर आरोपी कुशल शर्मा उर्फ अमर पुत्र बृजकिशोर, गौरव गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता और राहुल पुत्र महेश चंद शर्मा निवासी शास्त्रीनगर को जेल भेजा था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज कोर्ट संख्या-18 ज्ञान प्रकाश के न्यायालय में की गयी। जहां पर सरकारी वकील विनय कुमार ने वादी इंद्रमोहन भटनागर, राकेश शर्मा, डॉ. राजीव कुमार गुप्ता सहित अनेक गवाह पेश किए थे। अदालत ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कुशल शर्मा, गौरव व राहुल को लूट व हत्या का दोषी पाते उम्रकैद व 22 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तू फोन न करता तो हम नहीं फंसते
उम्रकैद की सजा होने के बाद तीनों हत्यारे आपस में बातचीत कर रहे थे। चर्चा कर रहे थे कि अगर तू फोन नहीं करता तो हम नहीं फंसते। सजा के दौरान हत्यारोें के परिजन भी कोर्ट में थे।
हत्यारा राहुल रहता था न्यूजीलैंड
बीना भटनागर हत्याकाण्ड में कुशल शर्मा का रिश्तेदार राहुल शर्मा न्यूजीलैंड में रहता था। राहुल अपनी बहन की शादी में मेरठ आया था। जहां पर पुलिस ने फोन की ट्रैसिंग के आधार पर राहुल को गिरफ्तार किया था। राहुल शर्मा से लूट का सामान भी बरामद हुआ था।

पत्नी की हत्या के बाद छोड़ा देश
बीना भटनागर की हत्या के बाद पति इंद्रमोहन भटनागर पूरी तरह से टूट गए थे। पत्नी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी। पत्नी की हत्या के बाद वह बच्चों के पास विदेश चले गए थे। कई बार इंद्रमोहन तारीख पर विदेश से आए। सरकारी वकील ने बताया कि वह गवाही देने के बाद फिर मेरठ नहीं आए।
- शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में नौ सितंबर 2013 को घर में लूट के दौरान की थी हत्या
- हत्यारों के खिलाफ गवाही देकर बेटों के पास विदेश चले गए थे पति इंद्रमोहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed