{"_id":"5a74cc5e4f1c1baa1b8b52c9","slug":"131517603934-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना
मेरठ। सामाजिक संगठन सजग प्रहरी की मेरठ शाखा द्वारा शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन कराने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने की मांग की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महामंत्री राजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांग पत्र संयुक्त शिक्षा निदेशक को दिया। जिसमें अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमों का पूरी तरह पालन कराने, सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में नियम विरुद्ध शिक्षकों के विनियमितीकरण की जांच करने, शिक्षा विभाग के कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गयी। अमित त्यागी, सीमा, बबीता, ब्रह्मपाल, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।