फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्रिकेट मैदान में हाथ आजमा रहे चिकित्सक

क्रिकेट मैदान में हाथ आजमा रहे चिकित्सक

Tue, 19 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैदान में हाथ आजमा रहे चिकित्सक
क्रिकेट मैदान में हाथ आजमा रहे चिकित्सक
विज्ञापन

मेरठ। चिकित्सक एक बार फिर क्रिकेट मैदान में हाथ आजमा रहे हैं। सफेद रंग की एप्रिन की जगह क्रिकेट किट में नजर आ रहे हैं। हाथों में क्रिकेट बैट और गेंद है।
दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की मेरठ शाखा, गाजियाबाद आईएमए और अपोलो अस्पताल दिल्ली के बीच त्रिकोणीय शृंखला खेली जा रही है। इसकी शुरुआत हो चुकी है, रविवार को खेले गए पहले मैच में आईएमए मेरठ ने अपोलो अस्पताल को हराया था, अब दूसरा मैच गाजियाबाद में खेला जाएगा। इन तीनों टीमों के बीच आपस में कई मैच खेले जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के मैदान में खेले गए क्रिकेट मैच में चिकित्सकों का उत्साह और जोश क्रिकेट खिलाड़ियों से कम नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि ये उनके मनोरंजन का जरिया भी बन रहा है और सेहत के लिए भी अच्छा है। इस टूर्नामेंट से जुड़े डॉ. अंबेश पंवार ने बताया कि चिकित्सकों को कभी-कभी कुछ समय अपने लिए निकालना चाहिए, इस दौरान वे खेलें, मनोरंजन और नए एक्टिविटी करें, इसी उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। स्पोर्ट्स न सिर्फ सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि इसके बाद अपने काम को और बेहतर तरीके से किया जा सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में मेडिकल में स्पोर्ट ओ कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स और चिकित्सकों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed