{"_id":"59c581aa4f1c1bb2688b5ddd","slug":"131506116010-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला एक्सक्लूसिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
Updated Sat, 23 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पीवीवीएनएल ऊर्जा भवन की छत से लेकर, सभी जोनल आफिस व बिजलीघरों की छत पर लगेंगे प्लांट
मेरठ। पीवीवीएनएल अब सोलर फोटो वोल्टिक पावर प्लांट (एसएफवीपीपी) के जरिये 6 मेगावाट बिजली जनरेट करेगा। इसमें से करीब 3 मेगावाट बिजली यूज करने के बाद बाकी बिजली उपभोक्ताओं को बची जाएगी। केंद्र सरकार ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा (सोलए एनर्जी) की तरफ कदम बढ़ा रही है। इस कड़ी में केंद्र सरकार की आईपीडीएस योजना के तहत पीवीवीएनएल को 40 करोड़ रुपये 6 हजार किलोवाट (6 मेगावाट) का सोलर फोटो वोल्टिक पावर प्लांट लगाने के लिए स्वीकृत हुए है।
ऊर्जा भवन से लेकर 510 बिजलीघरों की छत पर लगेगा सिस्टम
कार्ययोजना के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद मुरादाबाद व सहारनपुर जोन के 510 बिजलीघरों के अलावा ऊर्जा भवन व चारों जोन आफिस की छतों पर प्लांट स्थापित किया जाएगा। बिजलीघरों पर 5, 10, 15 व 20 किलोवाट साइज के प्लांट लगेंगे जिनकी कुल क्षमता 5740 किलोवाट होगी। जबकि ऊर्जा भवन पर 75 किलोवाट का एक और चारों जोन आफिस पर 50-50 किलोवाट के प्लांट स्थापित होंगे। कंपनी सूत्रों का दावा है कि 6 मेगावाट बिजली प्लांट से एक दिन में 1 लाख 44 हजार यूनिट बिजली बनेगी। एक साल में 5 करोड़ 25 लाख 60 हजार यूनिट बिजली मिलेगी। 5 रुपये प्रति औसत यूनिट से एक साल में करीब 26 करोड़ 28 लाख रुपये की बिजली बनाई जा सकेगी।
बोलते आंकड़े
जोन बिजलीघर सोलर प्लांट क्षमता
मेरठ 91 1025 किलोवाट
गाजियाबाद 236 2660 किलोवाट
मुरादाबाद 108 1210 किलोवाट
सहारनपुर 75 845 किलोवाट
एमडी आफिस 75 किलोवाट
4 जोन आफिस 200 किलोवाट
.........................................................................................
कुल 6015 किलोवाट
वर्जन
आईपीडीएस योजना के तहत करीब 40 करोड़ रुपये लागत से 6 मेगावाट क्षमता का सोलर फोटो वोल्टिक पावर प्लांट लगाए जाएंगे। अलग-अलग क्षमता अनुसार यह प्लांट 510 बिजलीघरों, ऊर्जा भवन और चारों जोन आफिस पर लगना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अभिषेक प्रकाश, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ