{"_id":"6653a0bac1fb8788700aea1c","slug":"1312-patients-got-treatment-in-chief-minister-health-fair-meerut-news-c-26-1-sal1002-121706-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1312 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1312 मरीजों को मिला उपचार
Mon, 27 May 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 27 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला बरखंडी में अर्बन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में मरिजो की जांच कर
शामली/कैराना/ऊन। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा आए। सभी केंद्रों पर चिकित्सकों ने 1312 मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 114 गोल्डन कार्ड बनाए गए।रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सुबह से ही मरीज केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। शहर में बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर चिकित्सक ने 56 मरीजों की जांच कर दवा दी। पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर 53 मरीजों को उपचार मिला। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 398 पुरुष, 605 महिला और 309 बच्चों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 114 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
कैराना सीएचसी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ऊंचागांव, कंडेला, भूरा व डुंडूखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सभी जगहों पर मेले में 310 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकतर बुखार व उल्टी-दस्त के थे। मरीजों को दवाइयां दे दी गई है।
ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन व पीएचसी पिंडोरा में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिनमे मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 22 व पिंडोरा में 13 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। भीषण गर्मी में ज्यादातर मरीज उल्टी दस्त, बुखार,खांसी के और कुछ त्वचा रोग से पीड़ित आए। चिकित्सक डॉ. शशिकांत ने बताया कि गर्मी के बढ़ने से बीमारी बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज डायरिया, खांसी व कुछ त्वचा रोग के मरीज आए।