{"_id":"6487781e115cbf6da1045cc6","slug":"13-year-old-missing-location-found-in-mathura-meerut-news-c-72-1-mrt1061-2059-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 13 वर्षीय किशोर लापता, मथुरा में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 13 वर्षीय किशोर लापता, मथुरा में मिली लोकेशन
Tue, 13 Jun 2023 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार सुबह 13 वर्षीय किशोर लापता हो गया। उसकी लोकेशन मथुरा में मिली है। गोविंदपुरी निवासी एक युवक ने सोमवार शाम थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा सुबह के समय खेलने की बात कहकर घर से निकला था। जब दोपहर बाद तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उसके दोस्तों ने बताया कि वह आज खेलने नहीं आया था। देर शाम किशोर ने परिजनों को अनजान नंबर से कॉल कर बताया कि उसे किसी ने पकड़ लिया है। पुलिस ने उक्त नंबर की लोकेशन निकाली। मोबाइल की लोकेशन मथुरा की निकली। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि पुलिस की दो टीमें किशोर की तलाश में मथुरा रवाना हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन