फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   13 candidates nominated for the post of Municipality Sardhana President

Meerut News: नगर पालिका सरधना अध्यक्ष पद पर 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 25 Apr 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
13 candidates nominated for the post of Municipality Sardhana President
सरधना। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सरधना तहसील में भाजपा व बसपा के सिंबल पर चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आवेदक अपने समर्थकों के साथ जुलूस लेकर तहसील गेट तक पहुंचे। तहसील में दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ शिवप्रताप खुद कई घंटे तक सरधना में जमे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका परिषद सरधना से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी मंजू लता जैन का नामांकन कराने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक हरपाल सैनी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, बसपा प्रत्याशी सुमन पंवार ने भी समर्थकों के साथ नामांकन किया। उनके साथ बसपा के मंडल प्रभारी मेरठ जितेंद्र अलीपुर, नसीम राणा, बांके पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरधना में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद के लिए 28 लोगों ने नामांकन किया। दौराला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद पद के लिए 10 नामांकन फार्म जमा हुए। लावड़ में अध्यक्ष पद के लिए सात व सभासद पद के लिए 16, हर्रा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पांच व सभासद पद के लिए 13, खिवाई में अध्यक्ष पद के लिए सात व सभासद पद के लिए 13 व करनावल में अध्यक्ष पद के लिए चार व सभासद पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागी हुए लोकेंद्र ने भरा पर्चा
सरूरपुर। नगर पंचायत करनावल में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार का नामांकन सिवालखास के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने जमा कराया। जबकि भाजपा का टिकट न मिलने से बागी हुए लोकेंद्र सिंह ने भी समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा किया। हर्रा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रामभूल चौहान ने सरधना से संगीत सोम, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन जमा किया। मंडल अध्यक्ष रिपुदमन डाहर व मुकेश शास्त्री भी साथ रहे। नगर पंचायत खिवाई से भाजपा प्रत्याशी मीरा चौहान ने नामांकन किया। टिकट न मिलने से मायूस हुए अनिल राघव, खालिद चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed