फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   124 tribute to Subhash Chandra Bose by lighting the torch

124 मशाल जलाकर सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
124 tribute to Subhash Chandra Bose by lighting the torch
124 मशाल जलाकर सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मेरठ। सुभाष सेना, गोस्वामी महासभा और सेंट गिरि पब्लिक स्कूल की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 124वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को 124 मशाल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कमिश्नरी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम मशाल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रज्ज्वलित की। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान से युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की शिक्षा लेकर समाज में व्याप्त जातिवाद, संप्रदायवाद और आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, बामसेफ के विजयपाल सिंह और सरला चौधरी, कवि ललित तारा, अजय सुभाष, अनिल सुभाष ने भी विचार व्यक्त किए। मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे तशरूफ अली खान व राजेंद्र सिंह आर्य ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राम किशोर गिरि, अशोक गोस्वामी, सचिन गोस्वामी, पूनम सक्सेना, चेतना, चंद्रिका, आंचल, जयकुमार त्यागी, सलीमुद्दीन, मोहम्मद असलम, विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed