फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा के कार्यकर्ता शाहिद भारती ने भड़की भीड़

भाजपा के कार्यकर्ता शाहिद भारती ने भड़की भीड़

Sat, 09 Mar 2019 03:02 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Sat, 09 Mar 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ता शाहिद भारती ने भड़की भीड़
- मुंह पर रुमाल और हाथ में डंडा लेकर खड़ा था
विज्ञापन

- एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया,
- वीडियो से पहचान हुई तो बोला, मै बेकसूर हूं
मेरठ।
भूसा मंडी में लोगों को भड़काने में भाजपा का कार्यकर्ता शाहिद भारती भी शामिल था। मुंह पर रुमाल व हाथ में लोहे की रॉड लेकर वह सबसे आगे था। शुक्रवार को उसकी पहचान हुई। एसएसपी ने शाहिद भारती पर 25 हजार का इनाम घोषित कर उसकी तलाश शुरू कराई है।
बवालियों की पहचान करो और फिर उनको गिरफ्तार करो। यह अभियान पुलिस ने चलाया है। अमर उजाला ने बवालियों के फोटो प्रमुखता से प्रकाशित किए। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को बवालियों की तलाश की। मुंह पर रुमाल और हाथ में लोहे की रॉड लेकर एक बवाली भीड़ को उकसाने मेें लगा था। इसकी जांच पड़ताल करनी शुरू की। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक शाहिद भारती है, जोकि भाजपा का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन

शाहिद भूसा मंडी में रहता है। भाजपा नेताओं के साथ उसका एक पोस्टर भूसा मंडी में लगा है। शाहिद ने वीडियो अपनी पहचान की। लेकिन बताया कि उसने एक बवाली से लोहे की रॉड छीनी थी। उसके पिता रहीस आग में फंसे थे। उनको बचाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधा था। बवाल से मेरा कोई लेना देना नहीं है। इसकी जांच पुलिस कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवालियों की पहचान करेगी एसआईटी
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि भूसा मंडी में आगजनी और फिर दिल्ली रोड पर बवाल करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) बनाई है। जो फोटो और वीडियो को देखकर बवालियों की जांच करेगी। एसएसपी ने स्थानीय लोगों से बवाल से संबंधित फोटो और वीडियो पुलिस को देने की अपील की। अन्यथा पुलिस अपने तरीके से कानूनी कार्रवाई करेगी।
भाजपा ने कराया बवाल
युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने शुक्रवार दोपहर एसपी सिटी को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि भाजपा के इशारे पर भूसा मंडी में बवाल हुआ है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता शाहिद भारती शामिल है। उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। घटना के होते ही हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं के पहुंचने की भी जांच हो। बदर अली ने कहा पहले आगजनी और फिर बवाल कराने वाले भाजपा नेता है। इसको लेकर लोगों में भी आक्रोश है।

फोटो के आधार पर बवालियों की पहचान कराई जा रही है। मुंह पर रुमाल और हाथ में लोहे की रॉड लेकर शाहिद भारती नाम का युवक खड़ा है। उसकी पहचान हुई है। बवाल में वह शामिल था। वह भाजपा कार्यकर्ता है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नितिन तिवारी, एसएसपी

शाहिद भारती नाम का भाजपा में कोई पदाधिकारी नहीं है। इतनी बड़ी पार्टी में कौन अपने को कार्यकर्ता बताए, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम किसी शाहिद भारती को नहीं जानते हैं।
मुकेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed