{"_id":"5c5c2bbfbdec2273923c1f29","slug":"121549544383-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट के लालच में राजनैतिक पार्टियों ने किसानों को छला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट के लालच में राजनैतिक पार्टियों ने किसानों को छला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालच देकर किसानों को छल रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील पर धरने के दौरान अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न का आरोप। कहा कि राजनीतिक पार्टियां, अधिकारी किसानों के साथ छल कर रहे है।
किसान एकता संघर्ष संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर ने बुधवार को तहसील में धरने के दौरान कहा कि किसानों को थोड़ा लालच देकर छला जा रहा है। छह हजार रुपये सलाना देकर दो हेक्टेयर तक खेती करने वाले किसानों से सरकार को वोट का लालच है। परंतु अब किसान सभी पार्टियों की चाल समझ चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हर सरकार किसानों के लिए तमाम सुविधाएं देने के वादे करती है, लेकिन जीत के बाद किसानों का उत्पीड़न व गन्ने के भुगतान को लेकर धरने पर बैठा रहता है। किसानों ने एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द भुगतान कराने की मांग की। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों का भुगतान कराने के लिए डीसीओ से कहा गया है। जल्द मिल से वार्ता कर भुगतान कराया जायेगा। इस दौरान अनेश कुमार, सेवा सिंह, जयवीर, देव शर्मा, सतबीर, कालूराम, धर्मवीर व सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।