{"_id":"5c574f0bbdec2273a51967d1","slug":"121549225739-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे के उपहारों से सज गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे के उपहारों से सज गया बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपहारों से वेलेंटाइन वीक को बनाएं खास
- 7 फरवरी से शुरू हो रहा है वेलेंटाइन वीक
- बाजार में सज गए म्यूजिकल कार्ड्स, गिफ्ट्स, टेम्पलेट्स
मेरठ। प्यार का सप्ताह वेलेंटाइन वीक 07 फरवरी से शुरू हो रहा है। वेंलेटाइन वीक के लिए उपहारों की दुकानें सज चुकी हैं। गिफ्ट गैलरीज़ पर म्यूजिकल कार्ड्स, लाइटिंग ग्रीटिंग कार्ड, टेम्पलेट, कॉफी मग, सिपर, म्यूजिकल कपल के अलावा एसेसीरीज भी उपलब्ध हैं। जो वेलेंटाइन डे के लिए सबसे ट्रेंडी गिफ्ट माने जा रहे हैं। लाल गुलाब से लेकर फ्लावर वॉश, ज्वैलरी, कैमरा, मोबाइल, डायरी से लेकर अन्य उपहार भी बाजार में हैं जो युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।
एसेसीरीज, कस्टमाइज टीशर्ट की भी मांग
किंग, क्वीन, यू एंड मी, मैंने दिल तुझको दिया, एक दूसरे के नाम लिखवाकर कपल्स टीशर्ट तैयार करा रहे हैं। कस्टमाइज टीशर्ट, कीरिंग, ज्वैलरी बॉक्स, डायरी, फोटो फ्रेम और कुशन के प्री ऑर्डर स्टूडियो पर आ चुके हैं। वेलंटाइन डे के लिए युवा अपनी तस्वीर और नाम के साथ उपहार कस्टमाइज करा रहे हैं। इसके अलावा चश्मे, टोपियां, ज्वैलरी, ब्रेसलेट, हैंडबैग्स, पर्स की भी मांग है। जो वेलेंटाइन डे का बेहतरीन उपहार है। हैंगिंग्स, टैसल और एप्रेन भी हैं। जो वेलेंटाइन के अनुसार डिजायन किए गए हैं। इन उपहारों को देकर युवा अपने वेलेंटाइन वीक को और खास बना सकते हैं।
ओरिजनल के साथ डुप्लीकेट गुलाब
वेलेंटाइन डे पर गुलाबी, लाल और पीले गुलाब की खास मांग होती है। ओरिजनल गुलाब के साथ ही बाजार में आर्टिफिशियल गुलाब भी है, जिसे देकर प्यार और दोस्ती का इजहार कर सकते हैं। प्लास्टिक के साथ ही शॉटन, सॉफ्ट टॉय, मैटल और क्रिस्टल से बने खूबसूरत लाल गुलाब भी बाजार में हैं। इनकी कीमत 150 रुपए प्रति पीस से शुरू है।
विज्ञापन
यह है वेलेंटाइन वीक
7 फरवरी- रोज डे
8 फरवरी- प्रपोज डे
9 फरवरी- चॉकलेट डे
10 फरवरी- टेडी डे
11 फरवरी- प्रॉमिस डे
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी- किस डे
14 फरवरी - वेलेंटाइन डे
वर्जन-
खास उपहार है वेलेंटाइन डे के लिए
. क्रिस्टल, पॉलीमेयर, वुड और स्टोन के कपल्स, शोपीस, फोटोफ्रेम, डायरी, लॉक डायरी, हार्ट शेप विंडचाइम, कैंडी और हार्ट शेप चॉकलेट वेलेंटाइन डे के लिए खास हैं। हार्ट कुशन भी युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। - पुनीत सिंह, गिफ्ट गैलरी संचालक