फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना स्थगित

गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना स्थगित

Sun, 02 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना स्थगित
किसानों को संगठित होना होगा : वीएम सिंह
विज्ञापन

मेरठ। गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 16 अगस्त से चौ. चरण सिंह पार्क में अजगर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चल रहा धरना शनिवार को डीएम के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। इस दौरान पार्क में आयोजित किसानों की महापंचायत में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएन सिंह पहुंचे।
उन्होंने कहा कि किसान घाटे की खेती करने के कारण आर्थिक तंगी का जीवन जी रहा है। जिसके चलते वे अपनी भूमि बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अपना हक हासिल करने के लिये किसानों को संगठित होना होगा। उन्होंने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि 14 दिनों के बाद बकाये पर चीनी मिलों को ब्याज देना होगा। जब तक किसानों को गन्ना भुगतान नहीं हो जाता किसी भी किसान की आरसी नहीं काटी जाएगी। सभा में समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान ने कहा कि देश में सिर्फ जाती धर्मों की बात की जा रही है। कोई विकास एवं किसानों के हितों की बात नहीं करता। अजगर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महक सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो किसान जल समाधि लेने को बाध्य होंगे। धरनास्थल पर एसीएम सिविल लाइन ने डीएम से फोन पर बात की और सितंबर में सभी चीनी मिलों द्वारा पूरा गन्ना भुगतान कराने का वादा किया। इसके बाद किसानों की 21 सदस्य कमेटी ने चार अक्टूबर तक के लिए धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष डॉ. महक सिंह ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो पांच अक्टूबर से कमेटी के सदस्य आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इस दौरान भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। वहीं सभा में मिड डे मील की खाना बनाने वालीं महिलाओं ने भी किसानों की मांग का समर्थन किया। चौ. हरवीर सिंह, इलम सिंह, सतीश, सुरेंद्र, सतेंद्र, संजय राणा, भूषण त्यागी, सुखपाल सिंह, गिरीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed