फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टायर फटने पर अनियंत्रित होकर दौड़ीं दो बसें

टायर फटने पर अनियंत्रित होकर दौड़ीं दो बसें

Wed, 28 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने पर अनियंत्रित होकर दौड़ीं दो बसें
टायर फटने पर अनियंत्रित होकर दौड़ीं दो बसें
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड और गढ़ रोड पर मंगलवार को रोडवेज की दो बसें टायर फटने पर अनियंत्रित होकर दौड़ीं। हादसे में एक बस डिवाइडर पर जा चढ़ी, जबकि दूसरी बस कार से टकरा गई। दोनों हादसों में चालकों की सूझबूझ काम आई। कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि महिलाओं और बच्चों सहित सात यात्री चोटिल हुए हैं।
सुबह करीब 8:30 बजे कौशांबी डिपो की बस दिल्ली से मेरठ आ रही थी। रिठानी के पास बस का टायर अचानक फट गया। रफ्तार तेज होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर दौड़ी, तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह बस को काबू में किया और बस डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इस दौरान बस में आगे की तरफ बैठीं दो महिलाओं और दो बच्चों सहित सात यात्री चोटिल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। हादसे के चलते हाइवे पर कुछ देर तक ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन

टायर फटते ही लहराने लगी बस
बस में सवार चंद्रपाल गुप्ता ने बताया कि टायर फटते ही बस लहराने लगी थी। लेकिन चालक ने हिम्मत दिखाई और एक बड़ा हादसा बच गया। वहीं, बस के रुकते ही एक दंपति अपने दो बच्चों को लेकर कूद गया। इस दौरान दोनों बच्चों को चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार परिवार बचा
रात करीब आठ बजे गढ़ से आ रही सोहराब गेट डिपो की बस का टायर नई सड़क के पास फट गया। अनियंत्रित बस वरना कार से जा टकराई। जिसमें सवार हापुड़ निवासी रामभूल का परिवार बाल-बाल बचा। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस की चपेट में आकर जवाहर नगर कंकरखेड़ा निवासी सोमपाल घायल हो गया। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि रामभूल ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। चालक घटना के बाद बस छोड़कर भाग गया था।

बढ़ रहे हादसे, निगम मौन
रोडवेज बसों से हादसे बढ़ रहे हैं। दबथुवा के पास रोडवेज की लो फ्लोर बस खाई में गिरने से परिचालक और संविदा चालक की मौत हो गई थी। 25 मार्च को ही कंकरखेड़ा क्षेत्र में रोडवेज बस की भिड़ंत में चालक की मौत हुई थी। मंगलवार को दो हादसों में आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। निगम को हादसे रोकने के लिए गंभीरता बरतनी होगी।

खास बातें:
दिल्ली रोड और गढ़ रोड पर हादसे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
महिलाओं व बच्चों सहित सात चोटिल, चालकों की सूझबूझ काम आई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed