फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सड़क पर लगने लगी लालकुर्ती पैठ, जाम

सड़क पर लगने लगी लालकुर्ती पैठ, जाम

Mon, 27 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लगने लगी लालकुर्ती पैठ, जाम
सड़क पर फिर लगने लगी लालकुर्ती पैठ
विज्ञापन

मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाली लालकुर्ती पैठ एक बार फिर पुलिस अफसरों के लिए मुसीबत बनने लगी है। 15 दिन पहले ही पुलिस ने सड़क से पैठ को हटवा दिया था। लेकिन रविवार को फिर से सड़क पर दुकानें सज गईं। ऐसे में वहां पूरे दिन जाम लगा रहा।
15 दिन पहले एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने ट्रैफिक पुलिस के साथ लालकुर्ती पैठ को हटवा दिया था। विरोध करने वाले ठेले वालों पर भी पुलिस ने सख्ती की थी। बाद में एसएसपी मंजिल फोर्स के साथ पहुंची थीं और सड़क पर खड़े बीस से अधिक वाहनों को सीज कराते हुए थाने भेज दिया था। शनिवार को दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के सामने सड़क पर अवैध तरीके से फड़ लगवाई। जिसको लेकर ठेला लगाने वालों लोगों ने विरोध कर हंगामा किया था। ठेले लगाने वालों का आरोप था कि कानून सबके लिए बराबर है। यदि सड़क पर पर ठेले नहीं लगने दिए जाएंगे तो सड़क पर अवैध तरीके से दुकानों के सामने फड़ भी नहीं लगनी चाहिए।
विज्ञापन


पैठ से बेगमपुल पर भीषण जाम
बाउंड्री रोड पर शाम के समय वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। लालकुर्ती बाजार से लेकर जीरो माइल तक वाहन जाम में फंसे रहे। यही हाल जाम का जीरो माइल स्टोन से बेगमपुल चौराहे तक रहा। बेगमपुल चौराहे पर भी सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से फड़ लगा दी गईं। बेगमपुल से नाला रोड पर भी अवैध तरीके से दुकान लगाकर सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ को दिए थे पैठ न लगने के निर्देश
ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने पूरी तरह से रोड को खाली करा दिया था। जिसके बाद एसपी ट्रैफिक और एसएसपी ने लालकुर्ती एसओ को मौके पर बुलाकर सख्त निर्देश दिए थे कि सड़क पर पैठ नहीं लगनी चाहिए। लेकिन निकाय चुनाव में पुलिस की ड्यूटी लगने और लालकुर्ती पुलिस से ढील मिलते ही सड़क पर पैठ लगनी शुरू हो गई।
खास बात
लालकुर्ती पैठ बाजार, जीरो माइल और बेगमपुल पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था
पुलिस अफसरों ने 15 दिन पहले सड़क से हटवाई थी पैठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed