फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली चेकिंग टीम का विरोध, विधायक ने लगाया पक्षपात का विरोध

बिजली चेकिंग टीम का विरोध, विधायक ने लगाया पक्षपात का विरोध

Fri, 22 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली चेकिंग टीम का विरोध, विधायक ने लगाया पक्षपात का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
शहर में बिजली चोरी वाले इलाकों में चलाए जा रहे ‘बिजली चोरी रोको अभियान’ का विरोध सबसे ज्यादा हो रहा है। बुधवार को लक्खीपुरा में हुए टीम के विरोध के बाद बृहस्पतिवार को आशियाना कॉलोनी में पहुंची पीवीवीएनएल और विजिलेंस की संयुक्त टीम का लोगों ने भारी विरोध किया। लोगों ने टीम के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की, जिस पर टीम वहां से लौट गई। बाद में सीओ कोतवाली व आरएएफ के साथ पहुंची टीम ने दोबारा चेकिंग की तो शहर विधायक रफीक अंसारी ने पहुुुंचकर अभियान का विरोध किया।
शासन के निर्देश पर पीवीवीएनएल बिजली चोरी रोको अभियान चला रहा है। शहर के लिसाड़ी गेट, नौचंदी व ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इलाके में सबसे ज्यादा बिजली चोरी का ग्राफ होने के चलते अभियान का केंद्र इसे ही बनाया गया है। इसके लिए विभाग ने विजिलेंस के साथ 6 टीमें बनाई है। जिसमें 14 एसडीओ और 14 अवर अभियंताओं को रखा गया है। इसके अलावा शहर और देहात की विजिलेंस टीम स्टाफ सहित शामिल रहती है। अभियान के दूसरे दिन टीम पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे आशियाना कालोनी क्षेत्र में पहुंची और कनेक्शन चेक करने शुरू कर दिए। टीम को यहां पर लोग सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। इस दौरान लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। धक्का मुक्की होने के बाद टीम को लौटना पड़ा। अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद टीम सीओ कोतवाली, आरएएफ और कई थानों की पुलिस के साथ पहुंची और दोबारा अभियान शुरू किया। सूचना पाकर सपा के शहर विधायक रफीक अंसारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को खरी खोटी सुनाने लगे। विधायक ने कहा कि यहां उग्रवादी रहते हैं क्या जो इतनी फोर्स के साथ आए हो। अगर चेकिंग करनी है तो पहले शास्त्रीनगर में करो। इसके बाद यहां आना। पुलिस अधिकारियों के सख्ती करने के बाद ही विधायक नरम हुए।
विज्ञापन


9 के खिलाफ एफआईआर
अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल ने बताया कि चेकिंग अभियान में कुल 84 कनेक्शन चेक किए गए। 19 मीटर बदले गए। सीधे बिजली चोरी करते मिले 6 लोगों और मीटर में शंट लगाकर चोरी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चार कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया और पांच का टैरिफ चेंज किया गया। चार नए कनेक्शन दिए गए। शुक्रवार को लैब में 15 मीटरों की जांच की जाएगी। इन मीटरों को शंट लगे होने की संभावना में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम एक समुदाय को निशाना बनाकर ये छापेमारी कर रहा है। गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा। भाजपा के छह विधायक है, लेकिन उनके क्षेत्र के अभियान नहीं चलाया जा रहा। भारी पुलिस के साथ छापेमारी की जाती है, जिससे लोगों में दहशत है। जिन लोगों ने विद्युत कनेक्शन लिए थे, उनके यहां मीटर तक नहीं लगाए गए हैं। सरकार को खुश करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। रफीक अंसारी, शहर विधायक

खास बात
आशियाना कॉलोनी में पहुंची थी विद्युत निगम की टीम, हंगामे के कारण लौटना पड़ा
बाद में फोर्स लेकर पहुंची टीम ने चलाया अभियान, शहर विधायक ने भी किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed