फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.20 lakh fraud in the name of getting a job in the Health Ministry

Meerut News: स्वास्थ्य मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी

Mon, 01 Jun 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh fraud in the name of getting a job in the Health Ministry
- पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायु नगर निवासी रिजवान ने दो आरोपियों शामली निवासी नईम व नसीम पर स्वास्थ्य मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए देहली गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई।

हुमायुनगर निवासी रिजवान ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह जिला अस्पताल में डायलेसिस विभाग में संविदा कर्मचारी है। जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात दोनों आरोपियों से हुई थी। आरोपियों ने पीड़ित की स्वास्थ्य मंत्रालय में नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने जुलाई से अगस्त के बीच तक आरोपियों को 1.20 लाख रुपये दे दिए थे। पीड़ित ने आरोपियों से नौकरी लगवाने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर टालमटोल करते रहे। पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने पीड़ित को झूठे केस में फंसाने की बात कही। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed