{"_id":"634dbaa3d1f9e65e475a069f","slug":"120-kg-fondant-and-210-kg-rasgulla-destroyed-city-news-mrt6100514172","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 किलो कलाकंद और 210 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 किलो कलाकंद और 210 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया
विज्ञापन

मेरठ। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसके तहत सोमवार को सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। मिलावट के शक में 120 किलो कलाकंद और घोल व 210 किलो सफेद रसगुल्ला नष्ट किया गया। 34 किलोग्राम बेसन और 150 किलोग्राम मिल्क पाउडर सीज किया गया।
अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि जागृति विहार में एक स्वीट्स शॉप से पनीर, बूंदी के लड्डू और बेसन का नमूना लिया गया। सुल्तानगर जसड़ से सफेद रसगुल्ला और ग्राम सिखेड़ा से कलाकंद, मिल्क पाउडर व रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया गया। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दीपावली तक यह अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, सुभाष चंद्र मौर्य, अनंत कुमार, सुमनपाल, वैभव शर्मा, अनिल कुमार, रीना शर्मा, मोहित कुमार, तन्मय अग्रहरि और मनोज कुमार रहे। ब्यूरो