फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 year old girl victim of sexual abuse became pregnant

याैन शोषण की शिकार 12 वर्षीय बच्ची हुई गर्भवती

Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
12 year old girl victim of sexual abuse became pregnant
- सात माह बाद पेट में दर्द बढ़ने पर परिजनों को हुई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 12 वर्षीय बच्ची के साथ याैन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता सात माह की गर्भवती बताई जा रही है। बृहस्पतिवार देर रात थाने पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि कस्बा निवासी आरोपी ने सात माह पहले उसकी बेटी के साथ याैन शोषण की घटना को अंजाम दिया। बताया कि तीन दिन पहले बच्ची ने पेट में दर्द होने की बात परिजनों काे बताई। बच्ची के बढ़ते पेट को देखकर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। जांच में सामने आया कि बच्ची सात माह की गर्भवती है। बच्ची के गर्भवती होने की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने जब बच्ची से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कस्बा निवासी आरोपी द्वारा सात माह पहले याैन शोषण करने की बात बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed