यूपी: कक्षा 7 की छात्रा से छह माह तक करता रहा दुष्कर्म, फिर ऐसे सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई
घटना मेरठ के मुंडाली की है जहां कक्षा सात की एक छात्रा से डरा धमकाकर गांव का ही एक युवक छह माह तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। छात्रा की हालत बिगड़ने पर जब परिजन छात्रा को चिकित्सक के पास ले गए तो। चिकित्सक के मुहं से सच्चाई सुनकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। जानें पूरा मामला:-
मुंडाली थानाक्षेत्र की कक्षा सात में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसके ही गांव का एक युवक पिछले छह माह से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देता था। शुक्रवार रात को छात्रा की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने छात्रा को छह माह की गर्भवती बताया। सच्चाई जानकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची के गर्भवती होने का पता चलने पर पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर शिकायत की तो उन्होंने बच्ची के परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दे दी।
पुलिस के अनुसार मामला मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बच्ची की उम्र 12 साल है वह एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। बच्ची का आरोप है कि गांव का रहने वाला एक युवक करीब छह माह से उसके साथ दुराचार कर रहा था। वह विरोध करती तो आरोपी उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता। खौफ के चलते वह चुप रही। शुक्रवार को आरोपी युवक ने बच्ची को मुंह खोलने पर हत्या की धमकी दी। इस बीच पीड़िता की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी पक्ष के लोग बच्ची के घर में जबरन घुस गए और हत्या की धमकी देते हुए बच्ची को अपहरण की नीयत से कार में डाल लिया। शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर मुंडाली पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मुंडाली रितेश कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष का दावा है कि बच्ची छह माह की गर्भवती है। पुलिस मेडिकल परीक्षण करा कर रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। आरोपी के चार अन्य परिजनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/