फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 vi khushik aar 10 vi me prashaanti bani topper

12वीं में खुशंाक, 10वीं में प्रशस्ति बनीं एनसीआर की थर्ड टॉपर  

Tue, 15 May 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 May 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
12 vi  khushik aar 10 vi me prashaanti bani topper
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आयोजित इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईसीएसई, 10वीं) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईएससी 12वीं) के नतीजे जारी हुए। परीक्षा परिणामों में मेरठ के मेधावियों ने झंडा बुलंद किया। सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा प्रशस्ति सर्राफ 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले की फर्स्ट और दिल्ली एनसीआर की थर्ड टॉपर बनीं। सेंट मेरीज एकेडमी से 12वीं के छात्र खुशांक त्यागी ने साइंस स्ट्रीम में 98.75 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया। साथ ही दिल्ली एनसीआर की टॉप थ्री की सूची में इनका तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे परिणाम काउंसिल की साइट पर अपलोड किए गए। 10वीं में जिले की दूसरी टॉपर भी सोफिया की छात्रा वंशिता गर्ग रहीं। इन्होंने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर सेंट मेरीज के दो व सोफिया की तीन छात्राआें ने 97.40 अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनमें सेंट मेरीज के कार्तिकेय ढल व भव्य सिंघल और सोफिया गर्ल्स की वृंदा तेवतिया, राशि सिंह व सौम्या बंसल शामिल हैं।
विज्ञापन

12वीं में सोफिया गर्ल्स की छात्रा देव्यांशी त्यागी ने 98.5 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान सेंट मेरीज के कार्तिक गर्ग ने 95.75 प्रतिशत अंक लेकर हासिल किया। कार्तिक स्कूल के सेकेंड टॉपर बने। 12वीं कॉमर्स में सेंट मेरीज की श्रुति शर्मा 95 प्रतिशत अंक लेकर जिले में कॉमर्स की टॉपर बनीं। कॉमर्स में जिले की सेंके ड टॉपर सोफिया गर्ल्स की शैली जैन रहीं। शैली ने 94.25 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में स्ट्रीम टॉप किया। जिले में कॉमर्स की तीसरी टॉपर स्तुति बंसल रहीं। सोफिया की छात्रा स्तुति ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में कॉमर्स में सेकेंड रैंक प्राप्त की। शहर में आईसीएसई के छह स्कूल हैं। सेंट मेरीज स्कूल कैंट, सोफिया गर्ल्स स्कूल कैंट, ऑल सेंट्स स्कूल बच्चा पार्क, सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल छीपी टैंक, सेंट जेम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल कंकरखेड़ा, सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल कंकरखेड़ा के नतीजे घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed